गुजरात के मुख्यमंत्री की तबीयत खराब, जूनागढ़ की यात्रा रद्द की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की तबीयत शुक्रवार सुबह खराब हो गई जिसके चलते उन्हें जूनागढ़ का अपना दौरा और सरकारी कार्यक्रम रद्द करने पड़े। राज्य सरकार की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में यह बात कही गई है।बुलेटिन में कहा गया है कि रूपाणी की स्थिति अब स्थिर है। राजकोट में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जूनागढ़ का दौरा रद्द करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: अल्पेश ठाकोर थाम सकते हैं भाजपा का दामन, विजय रूपाणी से की मुलाकात

 

बुलेटिन के मुताबिक मुख्यमंत्री रूपाणी (62) की आंतों में सूजन पाई गई है और चिकित्सकों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। रूपाणी राजकोट हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगवानी के लिए जाने वाले थे।

इसे भी पढ़ें: अमित शाह और विजय रूपाणी ने पतंग उड़ाकर मनाया उत्तरायण का जश्न

प्रमुख खबरें

BJP प्रवक्ता Shaina NC ने कहा- Maharashtra में इस बार ज्यादा सीटें जीतेगा NDA, फिर बनेगी मोदी सरकार

श्रीलंका ने Adani Green Energy के साथ बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी

Karnataka Sex Scandal Case: इंटरपोल ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस का जवाब दिया, 196 देशों को अलर्ट किया गया

कैमरा और मैं (व्यंग्य)