जल शक्ति मंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 07, 2021

नयी दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में रविवार को हिमखंड के टूटने से आई विकराल बाढ़ के बाद जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है। शेखावत ने कहा कि मंत्रालय लगातार पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तराखंड में एक हिमखंड टूट गया है और एक बांध टूटने की भी सूचना है। मैंने राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से फोन पर बात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। हम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सभी की सलामती की प्रार्थना कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

America की Iran को फाइनल वार्निंग, Defense Secretary बोले- आज होगा सबसे भीषण हमला

Xiaomi Pad 8 टैबलेट 13 मेगापिक्सल कैमरा, 9200mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Tiruchirappalli दौरे से पहले PM Modi का DMK पर वार, NDA की लोकप्रियता से घबराई सरकार

ईरान के ड्रोन की वजह से टूटी पाकिस्तानियों की टांगे, हिल जाएगा भारत !