तेलंगाना: मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री के बेटे के खिलाफ दी गई शिकायत पर जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रविवार को मुख्य सचिव सोमेश कुमार को भूमि कब्जाने के आरोपों के मद्देनजर पूर्व मंत्री एतेला राजेंद्र के बेटे के खिलाफ जांच करने के निर्देश दिए। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मुख्यमंत्री को पिटला महेश मुदिराज द्वारा दी गई शिकायत प्राप्त हुई है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में ब्लैक फंगस के अभी तक 421 मामले, गुरुग्राम में सबसे अधिक 149 मरीज

इसमें मुदिराज ने एतेला नितिन रेड्डी पर उसकी जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। इसके मुताबिक, मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग और सतर्कता विभाग को इस मामले में विस्तृत जांच करके रिपोर्ट सौंपने के भी निर्देश दिए हैं। राजेंद्र के परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली कंपनियों द्वारा कथित तौर पर जमीन कब्जाने की शिकायत मिलने के बाद हाल ही में उन्हें मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख