मुख्यमंत्री पद खाली नहीं, मैं इस भूमिका में बना रहूंगा : सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2024

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को स्पष्ट किया कि राज्य का मुख्यमंत्री पद खाली नहीं है कि कोई भी इस पर कब्जा जमाने के लिए जोर-आजमाइश करे। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है क वह मुख्यमंत्री की भूमिका में बने रहेंगे।

इस बीच, नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं के मद्देनजर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री बनने के लिए जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। कुछ नेताओं ने तो खुलेआम इस पद पर काबिज होने की इच्छा जताई है।

बेंगलुरु में संवाददाताओं से मुखातिब सिद्धरमैया ने एक सवाल के जवाब में कहा, “किसी ने कोई बयान नहीं दिया है। किसी ने नहीं कहा है कि वह मुख्यमंत्री बनेगा। (मुख्यमंत्री की) कुर्सी खाली नहीं है, तो कोई क्यों कहेगा कि वह मुख्यमंत्री बनेगा। सब यही कह रहे हैं कि सिद्धरमैया पद पर बने रहेंगे।”

जब उनसे पूछा गया कि कुछ नेताओं ने कहा है कि अगर सिद्धरमैया ‘निर्देश’ देते हैं तो वह मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं, जवाब में सिद्धरमैया ने कहा, “...जब पद खाली ही नहीं है, तो कोई ऐसा निर्देश क्यों देगा?” यह पूछे जाने पर कि क्या कुछ कांग्रेस नेताओं को मुख्यमंत्री पद खाली होने को लेकर संदेह है, सिद्धरमैया ने कहा, “कोई संदेह नहीं है। मैं पद पर बना रहूंगा।

प्रमुख खबरें

US-Israel Iran War Day 38 Updates: Strait of Hormuz पर Trump की Deadline से पहले बड़ा खेल, हवाई हमले में ईरान के खुफिया प्रमुख की मौत

इस छोटे से डिवाइस ने कैसे पूरे ईरानी सैनिकों को बनाया बेवकूफ? पलक झपकते ही हो गया दुनिया का सबसे हैरतअंगेज रेस्क्यू

Hormuz के खतरनाक रास्ते पर भारत का जलवा, एक और जहाज ने सफलतापूर्वक पूरा किया अपना मिशन

कोरिया से वियतनाम, अफगानिस्तान से ईरान...किसी मोड़ पे हारा, किसी मोड़ पे जीत गया, अमेरिका के युद्धनीति वाले इतिहास का एक और दौड़ बीत गया?