मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्यपाल से मिलकर सौंपा त्यागपत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 23, 2019

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने अंततः अपनीहार स्वीकार कर ली है और वह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता का धन्यवाद दिया और कहा कि वह जनता केआदेश को सहर्ष स्वीकार करते हैं लेकिन उन्होंने इस हार को पार्टी की नहीं बल्कि अपनी व्यक्तिगत हार बताया।इससे पूर्व दास ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरी व्यक्तिगत हार है। यह भाजपा की हार नहीं है।’’उन्होंने चुनाव के परिणामों और रुझानों पर कहा, ‘‘लगता है कि भाजपा विरोधी सभी मतों का ध्रुवीकरण हो गया और उनके एकजुट हो जाने से ही हमें हार का सामना करना पड़ा है।’’

अपनी हार के बारे में पूछे जाने पर दास ने कहा, ‘‘हमारी विधानसभा में अभी आधी ही गणना हुई है और मुझे अभी भी उम्मीद है कि मैं जीतूंगा।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र में जनता का आदेश शिरोधार्य होता है। अतः जो भी जनादेश मिलेगा उसका हम सहर्ष स्वागत करेंगे।’’उन्होंने कहा कि पूरा परिणाम आने के बाद ही वह मीडिया से विस्तार सेबातचीत करेंगे। इस बीच उन्हें चुनौती देने वाले उन्हीं के मंत्रिमंडल के सहयोगी सरयू रायने दो टूक कहा कि अब रघुवर दास न तो जीतने वाले हैं और न ही मुख्यमंत्रीबनने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उनका टिकट कटवा कर उन्होंने जिस तरह उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचायी गयी उसी के चलते उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ने कीठानी थी।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं