मुख्यमंत्री शर्मा ने राइजिंग राजस्थान सम्मेलन में हुए करारों की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को कहा कि प्रदेश सरकार की निवेश और उद्योग संबंधी नीतियों से राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के तहत हुए करार (एमओयू) निरंतर मूर्त रूप ले रहे हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने सभी विभागों के सचिवों को निवेशकों से नियमित संवाद स्थापित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को विभाग के एमओयू की नियमित समीक्षा कर मंजूरी आदि में तेजी लाने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में राइजिंग राजस्थान वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन मजबूत स्तम्भ साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन ने प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार किया है, जिसमें निवेशकों के लिए अधिकतम सुविधाएं एवं सेवाएं सुनिश्चित हो रही हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो घोषित नीतियां लंबित हैं उन्हें 31 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाए और साथ ही जारी हो चुकी नीतियों की बाकी अधिसूचना भी 30 जून तक जारी किए जाएं।

प्रमुख खबरें

Video | गर्लफ्रेंड ने कार पर की 3,400 बार चुम्मा-चाटी!! रील वायरल होने के बाद बॉयफ्रेंड पर लगा ₹5,500 का चालान

भारी भरकम बिजली बिल से अब मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये Electricity Bill Saving Tips और बजट को रखें मेंटेन

BJP में पीढ़ीगत बदलाव के बीच Nitin Gadkari बोले: मैं अब उतना काम नहीं कर सकता, युवा संभालें कमान

Jammu and Kashmir | शोपियां के बाद अब पुलवामा में तहलका! CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, साजिश नाकाम