CM शिवराज ने किया फैक्ट चेक पोर्टल का शुभारंभ,कमलनाथ ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Jul 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रामक खबरों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैक्ट चेक पोर्टल की शुरुआत की है। यह पोर्टल जनसंपर्क द्वारा शुरु किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल आम जन को भ्रामक खबरों तथा अफवाहों के संबंध में वास्तविक जानकारी देने का कार्य करेगा।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर तंज कसा है। कमल नाथ ने ट्वीट कर कहा, “जो सरकार दिनभर झूठ बोलती है, मौतों के आँकड़े छिपाती है, हवा-हवाई घोषणायें करती है…उसने फैक्ट चेक के लिये वेबसाइट लॉन्च की है। शिवराज जी, “फैक्ट” तो जनता को मालूम है, आप अपनी सरकार का भविष्य “चेक” करिये।

इसे भी पढ़ें:विश्वविद्यालय परीक्षा में पूछे गए सवाल पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने कहा- सदन में उठेगा मुद्दा 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने फैक्ट चेक पोर्टल शुभारंभ किए जाने पर एक बार फिर कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा छिपाने का सरकार पर आरोप लगाया है। उन्होंने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि जो सरकार दिनभर झूठ बोलती है उसने फैक्ट चेक के लिए वेबसाइट लॉन्च की है।

प्रमुख खबरें

IND vs JPN T20I: Umpire के फैसले पर विवाद, जानिए क्या है Reverse Hit का Wide Rule

IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Shashi Tharoor की अगुवाई वाली संसदीय समिति ने India Sri Lanka रिश्तों पर रिपोर्ट को दी मंजूरी

NSE IPO को अंतिम दिन मिला 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन, 90300 करोड़ की आई भारी मांग