CM शिवराज ने जताई तीसरी लहर की आशंका, कहा- इससे पहले वैक्सीनशन जरूरी

By सुयश भट्ट | Jun 20, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से बीजेपी की प्रशिक्षण बैठक शुरु हो गई है। कोरोना संक्रमण की वजह से ई-प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री, सह संगठन महामंत्री, प्रदेश भाजपा महामंत्रियों शामिल रहें।

बता दें कि बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में वैक्सीनेशन महाअभियान के साथ ही अन्य विषयों पर चर्चा हुई।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर पर होगा। यह 7 सप्ताह तक चलेगा। कल 7 हजार सेंटर्स पर 10 लाख लोगों का वैक्सीनेशन होगा। इसमें बीजेपी के कार्यकर्ता भी मैदान में उतरेंगे।बीजेपी योग दिवस पर प्रत्येक मंडल में 2 स्थानों पर कार्यक्रम करेगी।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश सरकार शुरू करेगी पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट, चलाया जाएगा पिंक कैंपेन 

वहीं शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि 6 से 8 हफ्ते के बीच तीसरी लहर आने की आशंका है। इसलिए समय रहते वैक्सीनेशन जरूरी है। उन्होंने जनता के साथ साथ जनप्रतिनिधियों से अपील है की इस महाअभियान से जुड़ें। और उसके साथ सभी राजनैतिक दलों से अपील है वो भी इस अभियान से जुड़ें।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान