मध्य प्रदेश सरकार शुरू करेगी पब्लिक हेल्थ इंस्टिट्यूट, चलाया जाएगा पिंक कैंपेन

Vishwas sarang
सुयश भट्ट । Jun 19 2021 3:25PM

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बीमारियों की रिसर्च के लिए पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की स्थापना करने जा रही है। इसे चलते सरकार पिंक कैम्पेन अभियान की शुरुआत कर रहीं है। इसके लिए डॉक्टरों की एक्सपर्ट की टीम बनाई जाएगी।महिलाओं में कैंसर की बीमारी फैल रही है। और सामाजिक ताने-बाने के कारण महिलाएं बीमारी छुपा जाती हैं। सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बढ़ जाती है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार बीमारियों की रिसर्च के लिए पब्लिक हेल्थ इंस्टीट्यूट की स्थापना करने जा रही है। इस इंस्टीट्यूट में अलग-अलग बीमारियों पर रिसर्च किया जाएगा। इसकी जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी। मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ चाय पर चर्चा हुई है। जिसमें मुख्यमंत्री को हमारे विभाग के कार्यो के बारे में अवगत कराया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में कैंसर की बीमारी फैल रही है। और सामाजिक ताने-बाने के कारण महिलाएं बीमारी छुपा जाती हैं। सही समय पर इलाज नहीं मिलने पर यह बढ़ जाती है। इसे चलते सरकार पिंक कैम्पेन अभियान की शुरुआत कर रहीं है। इसके लिए डॉक्टरों की एक्सपर्ट की टीम बनाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:भगवान राम के नाम पर विश्वविद्यालय ने पूछा विवादित सवाल,हिन्दू संगठन ने की FIR की मांग 

मंत्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री 21 जून को सभी वर्गों को फ्री वैक्सीन देंगे। प्रदेश में 7 हज़ार सेंटर में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में सभी वर्गों को जोड़ो जा रहा है। वहीं, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे ब्लैक फंगस पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी मरीजों को इलाज दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:सोशल मीडिया के जरिए लोगों को करते थे ब्लैकमेल, भोपाल पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार 

विश्वास सारंग ने सीवेज और नदियों में कोरोना संक्रमण पाए जाने पर कहा कि यह गंभीर विषय है। जब तक इस पर शोध नहीं हो जाता टिप्पणी करना सही नहीं है। दरअसल गुजरात की साबरमती नदी और दो झीलों के पानी में कोरोना के वायरस मिलने का मामला सामने आया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़