मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा, प्रदेश में कोरोना की स्थिति से कराया अवगत

By दिनेश शुक्ल | May 08, 2021

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और कोरोना के खिलाफ किए जा रहे उपायों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में लगातार घट रहे पॉजिटिविटी रेट से अवगत कराया है और बढ़ रहे रिकवरी रेट की जानकारी दी है। वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरकार के प्रयास पर संतोष व्यक्त करते हुए मदद का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 1,200 नकली रेमेडिसविर इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह का राजा सूरत में पकड़ा गया

आगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति, ऑक्सीजन की उपलब्धता व आपूर्ति और प्रदेश में बनाए जा रहे नए ऑक्सीजन प्लांट्स की विस्तार से चर्चा कर जानकारी दी। प्रधानमंत्री जी से प्रदेश में चल रहे वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति पर भी चर्चा हुई। जिस पर पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों पर संतोष व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव मदद करने का आश्वासन मुझे दिया है। मैं उन्हें सादर धन्यवाद देता हूँ। उनके नेतृत्व में कोविड-19 से मध्य प्रदेश को मुक्त करने का अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान