मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर में कहा कल हो जाएगा विभागों का बंटवारा

By दिनेश शुक्ल | Jul 11, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर फंसा पेंच अब सुलझता नज़र आ रहा है। पिछले 02 जुलाई को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था जिसमें सिंधिया समर्थक मंत्रियों सहित 28 मंत्रीयों को शपथ दिलवाई गई थी। लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रीयों को विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है। जिसको लेकर शिवराज सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर भी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विभाग बंटवारा न कर पाने को लेकर इस्तीफे की माँग कर दी थी।

इसे भी पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने किया यूजीसी की गाइड लाइन का विरोध

विभाग बंटवारे को लेकर एक बार फिर मुख्यमंत्री ने बयान दिया है। ग्वालियर पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जब एक बार फिर से विभाग बंटवारे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होनें मुस्कुराते हुए कहा कि यह मेरा काम है आज ग्वालियर में कह रहा हूँ कल कर दूंगा। मुख्यमंत्री के अनुसार अब रविवार यानि 12 जुलाई को मंत्रियों को विभाग आवंटित हो जाएगें। इस दौरान उनके साथ सिंधिया समर्थक मंत्री इमरती देवी भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभाग बंटवारे का मामला केन्द्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया था। अब माना जा रहा है भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व और ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच विभागों को लेकर सहमति बन गई है।   

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह