मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा लॉकडाउन खुलने का मतलब असावधानी नहीं है

By दिनेश शुक्ल | Jun 03, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लॉकडाउन खुलने का मतलब असावधानी नहीं है। हर व्यक्ति को पूरी सावधानी रखनी है, नहीं तो हम संक्रमण को रोक नहीं पायेंगे। हमें आर्थिक गतिविधियाँ करनी हैं, जीवन को सामान्य बनाना है, परन्तु पूरी सावधानी एवं सतर्कता के साथ। इस संबंध में जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। यदि हम जागरूक रहे तो शीघ्र ही कोरोना को पूरी तरह परास्त कर देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण की मध्य प्रदेश में गति देश में सबसे धीमी है। मध्य प्रदेश की डबलिंग रेट 31 दिन है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रहा है, जो अब 63.4 प्रतिशत हो गया है। मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में भी निरंतर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री बुधवार को मंत्रालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। 

इस दौरान एसीएस हैल्थ सुलेमान ने बताया कि कोरोना के इलाज में हाई फ्लो ऑक्सीजन मशीन ज्यादा प्रभावी है। सामान्य मशीन से एक दिन में 5 से 10 लीटर ऑक्सीजन दिया जा सकता है, वहीं हाई फ्लो मशीन से 60 लीटर तक ऑक्सीजन दिया जा सकता है। सभी जिला अस्पतालों एवं अन्य कोविड अस्पतालों को शीघ्र ही ये मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगी। 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेता के यहां अवैध शराब जब्त, बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने माफिया राज पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों में निरंतर कमी आ रही है। प्रदेश में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 2772 रह गई है। नए पॉजीटिव प्रकरणों की तुलना में स्वस्थ हो रहे मरीजों की संख्या ज्यादा है। 3 जून को 168 नए पॉजीटिव मरीज बढ़े जबकि 224 मरीज डिस्चार्ज होकर घर गए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश में फीवर क्लीनिक्स को प्रभावी बनाया जाए। ये शासकीय एवं निजी दोनों हों, जो जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सुगमता से प्रदाय करने में अत्यंत उपयोगी होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में मध्य प्रदेश की पुलिस ने जो सेवा कार्य किया है, वह अत्यंत सराहनीय है। अत्यंत प्रतिकूल परिस्थितियों में पुलिस द्वारा इन दिनों श्रेष्ठ कार्य किया गया। इसके लिए मुख्यमंत्री ने डीजीपी विवेक जौहरी सहित पूरे अमले की सराहना की।

प्रमुख खबरें

Galle Test: टीम इंडिया के सामने Playing 11 की पहेली, 3 स्पिनर या पेसर्स पर कोच Morne Morkel का बड़ा बयान

Tata Sons में बड़े बदलाव की आहट: Noel Tata के नेतृत्व में नए चेयरमैन की तलाश, Chandrasekaran ने छोड़ी कुर्सी

Oracle Job Cut: एआई में अरबों के निवेश के बीच ओरेकल में छंटनी की तैयारी, Double-Digit प्रतिशत तक कम होंगे कर्मचारी

भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!