शहीद दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हुए शामिल

By दिनेश शुक्ल | Jun 19, 2020

भोपाल। लद्दाख की गलवान घाटी में गत 16 जून को चीनी सैनिकों से हुई मुठभेड़ में शहिद हुए जवाव दीपक सिंह की अंतेष्ठी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। शहीद दीपक सिंह प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार ने रीवा जिले के फरेंदा गाँव पहुँचकर शहीद सैनिक स्व. दीपक सिंह की शवयात्रा में शामिल होकर काँधा भी दिया। स्व. दीपक सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ शहीद की अंतिम यात्रा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, रीवा सांसद जर्नादन मिश्र, विधायक दिव्यराज सिंह, पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाई रोक

मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में स्व. दीपक सिंह के निवास पहुँचकर उनके पिता गजराज सिंह गहरवार, पत्नी रेखा सिंह, भाई प्रकाश सिंह आदि से भेंट की और उन्हें सांतवना दी। मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद स्व. दीपक सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया और उनकी अर्थी को कंधा दिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में राज्यसभा निर्वाचन से संबंधित कार्यवाही में हिस्सा लेने की महत्वपूर्ण व्यस्तता के बावजूद रीवा जिले में शहीद स्व. दीपक सिंह के अंतिम दर्शन और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ यथा समय पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। 

प्रमुख खबरें

Sunidhi Chauhan Birthday: 18 की उम्र में Divorce और आर्थिक तंगी, ऐसे बनीं Bollywood की Singing Queen

Sensex 300 अंक टूटा, शुरुआती कारोबार में Nifty में भी गिरावट दर्ज

Pew Survey Report: Pakistan को लेकर भारतीय Hindus और Muslims की सोच में दिखा बड़ा अंतर, 78% भारतीयों की नजर में Pakistan बड़ा खतरा

Delhi Traffic Advisory for 15th August: Independence Day पर ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें पूरा Route Chart