तिरूपति बालाजी के दर्शन कर लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया गौ कैबिनेट गठन का निर्णय, गौ कैबिनेट पर कमलनाथ ने कही ये बात

By दिनेश शुक्ल | Nov 18, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए 'गौ कैबिनेट' गठित करने का निर्णय लिया है। इस गौ कैबिनेट में पशुपालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि गौ कैबिनेट की पहली बैठक 22 नवंबर 2020 को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण आगर मालवा में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तिरूपति बालाजी के दर्शन कर मंगलवार को लौटे है जिसके बाद उन्होंने गौ कैबिनेट बनाने का निर्णय लिया है। 

इसे भी पढ़ें: कम्प्यूटर बाबा की जमानत याचिका खारिज, 28 नवम्बर तक भेजा जेल

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में वादा किया था कि हमारी सरकार आने पर हम एक हज़ार गौशालाओं का निर्माण शुरू करायेंगे। हमने अपने वचन को पूरा किया, प्रदेश भर में गौशालाओं का निर्माण व्यापक स्तर पर चालू करवाया। चलो कांग्रेस सरकार के गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कामों से भाजपा सरकार को थोड़ी सदबुद्धि तो आयी और उन्होंने गौमाता की सुध लेने की सोची लेकिन यदि गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए सही मायनों में काम करना है तो कांग्रेस सरकार की तरह ही भाजपा सरकार प्रदेश भर में गौशालाओं का निर्माण शुरू कराये और गौ माता को लेकर अपनी पूर्व की सारी घोषणाओं को पूरा करें तभी सही मायनों में गौमाता का संरक्षण व संवर्धन हो सकेगा।

प्रमुख खबरें

US-Iran Conflict | खाड़ी में फिर भड़की युद्ध की चिंगारी! अमेरिका ने ईरान के 90 ठिकानों पर की बमबारी, ट्रंप बोले- युद्धविराम समाप्त

अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले रोके, 90 ठिकानों को बनाया गया था निशाना

चोरी चोर की होती है, घर की नहीं, राम मंदिर विवाद पर अयोध्या पहुंचे अनुपम खेर का बड़ा बयान, कहा- सनातन की पवित्रता कम नहीं होगी

Cashier Murder Case | चंडीगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से जुड़े मादक पदार्थ-आतंकवाद नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, तीन लोग गिरफ्तार