मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बाजार पहुँचकर पहनाए सबको मास्क, लोगों से की मास्क पहनने की अपील

By दिनेश शुक्ल | Mar 20, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में फिर कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में अधिक मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है मास्क लगाना। मास्क इस प्रकार लगाएं कि आपकी नाक व मुँह दोनों ढँके रहें। कोरोना से स्वयं की, परिवार की, देश एवं प्रदेश की रक्षा के लिए मास्क जरूर लगाएं। भोपाल में मुख्यमंत्री ने  न्यू मार्केट में चना जोर गरम बेचने वाले रोशनपुरा निवासी 45 वर्षीय चंद्रशेखर को तथा अन्य दुकानदारों संतोष, महेंद्र जैन, सीमा पांडे सहित लगभग 25 व्यक्तियों को अपने हाथ से मास्क पहनाए।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भूमाफिया के खिलाफ अभियान मात्र ढकोसला, उनके मंत्री भूमाफिया को दे रहे संरक्षण- जीतू पटवारी

दरआसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम को भोपाल के न्यू मार्केट पहुँचे थे। जहाँ दुकानों पर जाकर जिन दुकानदारों एवं अन्य व्यक्तियों ने मास्क नहीं लगाए थे, उन्हें मास्क पहनाए। उन्होंने साथ ही सभी से हाथ जोड़कर मास्क पहनने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि दोबारा प्रदेश में लॉकडाउन लगाकर अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया जाए। यदि आप लोग सभी लोग मास्क लगायेंगे, एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी रखेंगे तथा सभी सावधानियों का पालन करेंगे तो कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा तथा प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लगाना पड़ेगा। अभी ऐहतियात के तौर पर इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर शहरों में रविवार को लॉकडाउन किया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा