मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का एलान नए स्वरूप में लाएगें फसल बीमा योजना

By दिनेश शुक्ल | Sep 24, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को एलान किया कि अब प्रदेश में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने इस वर्ष बारिश से प्रभावित हुई फसलों का ईमानदारी से सर्वें कराने के आदेश देते हुए कहा कि पर्याप्त राहत राशि की व्यवस्था की जाएगी। पुनासा स्थित स्टेडियम में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन के कार्यक्रम में करोड़ों रूपए की सौगात देते हुए उन्होंने इस दौरान खंडवा जिले की मूंदी और किल्लोद नगर परिषद को तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री चौहान ने संत सिंगाजी स्थल को प्रदेश का धार्मिक पर्यटन स्थल भी घोषित किया। इसके अलावा उन्होंने यहां अधोसंरचना के विकास के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। चौहान ने इस दौरान कहा कि अब प्रदेश में फसल बीमा योजना एक नए स्वरूप में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुनासा माइक्रो लिफ्ट इरिगेशन योजना का पुनः आकलन कर छूटे हुए गांवों को जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दीन-दुखियों और गरीबों के लिए संबल योजना उनका हक है। +

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार था : सिंधिया

मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को राशि और प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने मूंदी नगर परिषद के 190 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त के रूप में 1.90 करोड़ रूपए वितरित किये। इसके अलावा 44.77 करोड़ रूपए की लागत के 6 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 13.8 करोड़ रूपए की लागत के 14 निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने मंच से विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ, प्रमाण-पत्र एवं पात्रता पर्ची का वितरण भी किया। कृषि मंत्री कमल पटेल ने लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब सर्वांगीण विकास के लिए आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की दिशा में कदम बढ़ाए गए हैं। अब सरकार द्वारा निरंतर लोक कल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभांवित किया जा रहा है। कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि आरबीसी 6/4 के अंतर्गत बारिश से प्रभावित फसलों की राहत राशि किसानों को प्रदान की जाएगी। 

प्रमुख खबरें

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार