मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अचानक बिगड़ी तबीयत, सभी दौरे और कार्यक्रम हुए रद्द

By सुयश भट्ट | Aug 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम और दौरे स्थगित कर दिए गए हैं।  पिछले दो दिन से शिवराज के गले में तकलीफ है। जिसको लेकर डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि शिवराज सिंह के गले में दो दिनों से गले में तकलीफ बनी हैं। गले में खराश और बोलने में परेशानी हो रही है। जिसको लेकर डॉक्टर ने उन्हें वोकल रेस्ट के साथ आराम करने की सलाह दी है। वहीं डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री आज पूरे दिन बेड रेस्ट पर रहेंगे। इसी के साथ साथ तबीयत खराब होने के चलते शिवराज सिंह के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर सीएम शिवराज का ऐलान, बोले- ग्वालियर में बनाया जाएगा भव्य स्मारक 

दरअसल शिवराज सिंह चौहान सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने वाले थे। वह विदिशा के कुरवाई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने वाले थे। इसके बाद  2 बजे अशोकनगर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात करने वाले थे।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम