मुख्यमंत्री ने कांगड़ा शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का किया शुभारम्भ

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 05, 2021

 शिमला।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तीन शक्तिपीठों श्री ज्वालाजी, श्री ब्रजेश्वरी और श्री चामुण्डा जी से आरती के सीधा प्रसारण का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने मन्दिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने ज्वालाजी न्यास परिसर में स्थापित संत आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन भी किए।  

इसे भी पढ़ें: भाजपा सरकार ने हार से घबरा कर पेट्रोल- डीज़ल के दाम तो कम कर दिए--दीपक शर्मा

कांगड़ा के उपायुक्त डा. निपुण जिन्दल ने इन शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि श्री ज्वालामुखी मन्दिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में सांय 8.30 से 9 बजे जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बज,े ब्रजेश्वरी मन्दिर की आरती शीतकाल में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में प्रातः 5 बजे से 6 बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीज़ल के दामों को नियंत्रण में लाने का केंद्र और प्रदेश सरकार का बड़ा कदम : कश्यप

इसी प्रकार श्री चामुण्डा मन्दिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन प्रातः 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में सांय 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में सांय 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा। इन आरतियों का प्रसारण एम.एच.1 चैनल द्वारा किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में पैट्रोल व डीजल पर वैट कम किया

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद किशन कपूर, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश चन्द ध्वाला, विधायक अर्जुन ठाकुर और राजेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, पुलिस अधीक्षक, निदेशक भाषा एवं संस्कृति विभाग पंकज ललित, स्थानीय नेता एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने ज्वालामुखी मन्दिर परिसर से प्रधानमंत्री के श्री केदारनाथ धाम के आॅनलाईन कार्यक्रम में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला