सियासी हलचल के बीच दिल्ली रवाना हुए उत्तराखंड के CM त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

By अंकित सिंह | Mar 08, 2021

उत्तराखंड में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार वह दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि त्रिवेंद्र सिंह रावत को केंद्रीय नेतृत्व ने तलब किया है। हालांकि, यह सिर्फ सूत्रों का दावा है। इन सबके बीच खबर यह आ रही है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी कभी भी जा सकती है और उनकी जगह किसी और को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है। आपको बता दें कि आनन-फानन में अचानक उत्तराखंड भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक बुलाई गई। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह और पार्टी के महासचिव दुष्यंत गौतम शामिल हुए। इस बैठक के बाद से इस अटकल को बल मिली कि राज्य सरकार में आने वाले दिनों में बड़े परिवर्तन दिखाई दे सकते है। हालांकि, भाजपा की ओर से फिलहाल इन सब बातों से इनकार किया जा रहा है। लेकिन रमन सिंह और दुष्यंत गौतम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है जिसके बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिल्ली तलब किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana