ट्रम्प की यात्रा से पहले ताजमहल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2020

आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजमहल देखने के लिए आने के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा पहुंचे। योगी ताजमहल के अंदर तक गये। वहां शाही गेट से स्मारक का जायजा लेकर वह वापस लौटे। 

ट्रम्प के 24 फरवरी को आगरा आने का कार्यक्रम है। उनके स्वागत और सुरक्षा के लिए आगरा में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा बिंदुओं पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।

शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पिछले कुछ दिनों से जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इसके तहत सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई का काम हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप को महात्मा गांधी की आत्मकथा, चित्र और चरखा भेंट किये जाएंगे

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें