Chief Minister Yogi ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कांवड़ियों का स्वागत शिकंजी इत्यादि से करें और ‘‘महत्वपूर्ण अवसरों’’ पर उन पर पुष्प वर्षा करें।

आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर ड्रोन से निगरानी करने और महत्वपूर्ण अवसरों पर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं नगर विकास विभाग को अगले 72 घंटों में कांवड़ मार्ग पर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, कहीं भी गंदगी या जलभराव नहीं होना चाहिए। ठोस अपशिष्ट का प्रबंधन सुनिश्चित करें। साथ ही पूरे कांवड़ यात्रा मार्ग पर अच्छी रोशनी भी सुनिश्चित करें।

इसके लिए अतिरिक्त ‘स्ट्रीट लाइट’ लगाई जाएं और ‘ट्रांसफार्मर’ की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘डीजे म्यूजिक सिस्टम’ की ऊंचाई निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

Muscle Pain Relief: मांसपेशियों के Muscle Pain से राहत पाने के लिए अपनाएं सिकाई और हल्दी दूध के नुस्खे

TCS का दावा: अमेरिका में आईटी कंपनियों को देश के आधार पर नहीं बनाया जा रहा निशाना

BIMSTEC गृह मंत्रियों की बैठक से दूर रहेंगे Bangladesh के गृह मंत्री

अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर