मुख्यमंत्री योगी ने कहा भारत को अव्वल अर्थव्यवस्था बनाने में नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत को विश्व की अव्वल और उत्तर प्रदेश को देश की शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए रविवार को कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति में देश के नागरिकों को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के 90वें संस्थापक सप्ताह समारोह के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा देश को विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्था तथा प्रदेश को देश में शीर्ष अर्थव्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी सिर्फ सरकार की ही नहीं है, नागरिकों को भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए कृषि, शिक्षा, प्रौद्योगिकी समेत सभी क्षेत्रों में अनुसंधान एवं विकास तथा स्टार्टअप पर ध्यान देना होगा।

अनुशासनहीन व्यक्ति का जीवन पेंडुलम की तरह होता है। अनुशासन की महत्ता को समझते हुए महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह का शुभारंभ अनुशासन पर्व से होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की रूपरेखा आजादी की लड़ाई और आजाद भारत की आठ जरूरतों के अनुरूप बनाई गई। ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने परिषद की स्थापना विदेशी आक्रांताओं के खिलाफ शौर्य एवं पराक्रम के प्रतिमान महाराणा प्रताप के नाम पर की थी। लक्ष्य था आजाद भारत और माध्यम था महाराणा प्रताप का शौर्य व पराक्रम। आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में शैक्षिक पुनर्जागरण के लिये सुयोग्य नागरिकों की अच्छी टीम खड़ी करने के लिए ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ ने महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की गयी और उनके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ ने इसे पुष्पित पल्लवित किया। अगले 10 साल बाद यह परिषद स्थापना का शताब्दी समारोह मनाएगी।

इसे भी पढ़ें: जी20 शिखर सम्मेलन पर सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री, कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि वर्तमान समय में अपना देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। अगले एक दशक में यह प्रगति देश को कई क्षेत्रों में विश्व स्तर पर अग्रणी बनाएगी। देश की इस प्रगति गाथा में उत्तर प्रदेश का अहम योगदान होगा। भदौरिया ने कहा कि अगले पांच साल में देश के लिए पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश ने एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने का लक्ष्य रखा है। देश के लक्ष्य का पांचवा भाग उत्तर प्रदेश ही पूरा करेगा।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम