गांधी प्रतिमा के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय होगा संचालित, स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे मुख्यमंत्री चौहान

By दिनेश शुक्ल | Apr 05, 2021

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपनी  कोरोना जन-जागरूकता नगर यात्रा के समापन अवसर पर बैरागढ़ में कहा है कि वे 6 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे से मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के पास 24 घंटे के लिए स्वास्थ्य आग्रह पर बैठेंगे। इस दौरान वे कोरोना के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों, धर्मगुरुओं, जन-प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, कैबिनेट के साथियों, मीडिया आदि के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसी स्थल पर कोरोना संबंधी बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 24 घंटे के स्वास्थ्य आग्रह के दौरान मिंटो हॉल में गांधी की प्रतिमा के पास ही खुले आसमान के नीचे मुख्यमंत्री कार्यालय संचालित होगा। इस दौरान पूरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए वहाँ अस्थाई एन.आई.सी कक्ष भी बनाया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, उच्च माध्यमिक शिक्षक को रखी यह मांग

मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना संक्रमण को समाप्त करने में हर व्यक्ति की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 6 अप्रैल से प्रदेश में "मैं कोरोना वॉलेंटियर हूँ" अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति 181 नंबर पर संपर्क कर अथवा https://mp.mygov.in/वैबसाइट पर कोरोना वॉलिंटियर के रूप में अपना पंजीयन करवा सकता है। कोरोना स्वयं-सेवक लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, वैक्सीनेशन करवाने आदि के लिए प्रेरित करेंगे और इस कार्य में मदद भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े