जन्मदिन पार्टी में झगड़े को लेकर चली गोली, 10 साल के एक बच्चे की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2022

बिजनौर (उत्तर प्रदेश)। बिजनौर नगर में जन्मदिन की पार्टी में झगड़े को लेकर चली गोली लगने से 10 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात बिजनौर कोतवाली के मुहल्ला चाहशीरी में इकराम नामक व्यक्ति के बेटे अरमान की जन्मदिन की पार्टी में आकिब, इमरान और वसी नामक लोगों के बीच कहासुनी हो गई।

इसे भी पढ़ें: अगले सप्ताह राज्यसभा के एजेंडे में यह सात विधेयक, क्या विपक्षी दलों का होगा हंगामा

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। इस दौरान गोली चलने से पार्टी में मौजूद 10 वर्षीय जुनैद की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।

प्रमुख खबरें

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका