इंदौर के एमवाय अस्पताल से चोरी हुआ बच्चा, नर्स बनकर अज्ञात महिला ले गई नवजात

By दिनेश शुक्ल | Nov 17, 2020

इंदौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय से फिर एक नवजात बच्चा चोरी हो गया। बच्चे को चुराकर ले जाने वाली महिला नर्स के वेश में वार्ड में आई थी। उसने वहां बच्चों की जांच की, दवाई भी दी और बाद में एक बच्चे के परिजन को झांसे में लिया और बच्चे को ले उड़ी। मामले में पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, लोकेश बियानी की पत्नी रानी ने रविवार सुबह एक बच्चे को जन्म दिया था। लोकेश की सास राजूबाई अस्पताल में ही थी। लोकेश दोपहर बाद अपने घर पर कुछ सामान लेने आया था। इसी दौरान उसका मासूम बच्चा चोरी हो गया। 

प्रमुख खबरें

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!