देश में आ गया बच्चों का कोरोना कवच, 6 से 12 के बच्चों को लगेगी कोवैक्सीन

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2022

देश में कोरोना ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार को बढ़ाना शुरू किया है। इससे बचाव के लिए भारत सरकार ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वैक्सीन को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे कारगर हथियार माना जाता है। कोरोना के टीका पर सबसे बड़ी खबर सामने आई है। अब छह से बारह साल के बच्चों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। डीसीजीआई की तरफ से कोरोना वैक्सीनेशन को मंजूरी दे दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार, 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने

25 दिसंबर को भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़े वयस्क कोविड -19 टीकाकरण अभियान में से एक को शुरू करने के एक साल से भी कम समय के बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15-18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए टीकाकरण की घोषणा की थी। यह निर्णय देश के विभिन्न हिस्सों में ओमीक्रॉन के एक्सई वेरिएंट और चरणबद्ध तरीके से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने की पृष्ठभूमि में आया है।

प्रमुख खबरें

Delhi की नई EV Policy पर मचा बवाल, Taxi-Auto Union ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता