स्कूलों में बच्चे झेल रहे भीषण गर्मी की मार, तेजस्वी का नीतीश पर वार, बोले- बिहार में कोई सरकार नहीं, केवल नौकरशाही है

By अंकित सिंह | May 29, 2024

बिहार में अलग-अलग जगहों के स्कूलों में कई छात्रों के बेहोश होने पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कोई सरकार और लोकतंत्र नहीं है, बल्कि केवल नौकरशाही है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम इतने कमजोर हैं कि स्कूल के समय को लेकर भी कोई उनकी बात नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि तापमान 47 डिग्री है, लू चल रही है और कम से कम छोटे बच्चों को तो थोड़ी राहत मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Bihar: पटना के लॉ कॉलेज में छात्र की पीट-पीटकर हत्या, भड़का आक्रोश, RJD बोली- बिहार में चल रहा गुंडा राज

आईएमडी के पटना कार्यालय के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने कहा कि 47.7 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ औरंगाबाद मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। उन्होंने बताया कि यह बिहार में इस मौस का सबसे अधिक तापमान है। जिन स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया उनमें औरंगाबाद (47.7 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (47 डिग्री सेल्सियस), अरवल (46.9 डिग्री सेल्सियस), गया (46.8 डिग्री सेल्सियस), रोहतास के विक्रमगंज (46.5 डिग्री सेल्सियस), बक्सर (46.4 डिग्री सेल्सियस), भोजपुर (45.6 डिग्री सेल्सियस), नवादा (45.4 डिग्री सेल्सियस) और राजगीर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। कुमार ने कहा, ‘‘मंगलवार को गया में पिछले 11 वर्षों का सबसे गर्म दिन (46.8 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।’’ 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी