Chhath Puja पर होती है Shashthi Devi की आराधना, संतान रक्षा और खुशहाली का मिलता है आशीष

By अनन्या मिश्रा | Nov 13, 2026

छठ महापर्व में सूर्य देव को अर्घ्य देने के साथ ही छठ माता की पूजा-आराधना का विशेष महत्व होता है। इस पर्व में व्रती महिलाएं परिवार की खुशहाली, संतान की अच्छे सेहत और सुखी जीवन की कामना के साथ छठ महापर्व करती हैं। लोक आस्था में छठी मइया को संतान की रक्षा करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं छठी मइया कौन हैं और उनका किस देवी से संबंध माना जाता है। वहीं छठ पूजा में उनकी पूजा-अर्चना क्यों की जाती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको छठी मइया से जुड़ी पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

कौन हैं छठी माता

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक छठ माता को षष्ठी देवी का स्वरूप माना जाता है। उनको बच्चों की रक्षा करने वाली और संतान सुख प्रदान करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। कुछ लोक मान्यताओं में छठी मइया को सूर्य देव की बहन भी कहा गया है। यही कारण है कि छठ महापर्व में सूर्य आराधना के साथ छठी माता की भी पूजा की जाती है।

इसे भी पढ़ें: Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

छठी मइया की कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, राजा प्रियव्रत और रानी मालिनी के कोई संतान नहीं थी, जिस कारण वह बहुत चिंतित रहते थे। संतान प्राप्ति के लिए राजा-रानी ने महर्षि कश्यप की सलाह पर यज्ञ कराया। यज्ञ के बाद रानी को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, लेकिन वह पुत्र मृत पैदा हुआ। यह देखकर राजा बेहद दुखी हुए और उन्होंने अपने प्राण त्यागने का निश्चय कर लिया। तभी देवी षष्ठी प्रकट हुईं और उन्होंने राजा प्रियव्रत को संतान सुख का आशीर्वाद दिया। जिसके बाद राजा ने षष्ठी माता की पूजा की। मान्यता है कि तब से षष्ठी देवी की आराधना की परंपरा प्रचलित हुई।

क्यों होती है छठी मइया की पूजा

छठ माता की पूजा मुख्य रूप से संतान की अच्छी सेहत, खुशहाली और परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना से की जाती है। भक्तों का मानना है कि छठ माता बच्चों की रक्षा करती हैं और घर-परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं। इसलिए महिलाएं छठ महापर्व में श्रद्धा और भक्ति के साथ मां की आराधना करती हैं।

छठ पूजा में सूर्यदेव की आराधना

छठ महापर्व सूय पूजा का प्रमुख पर्व है। सूर्य देव को जीवन, प्रकृति और ऊर्जा का आधार माना जाता है। इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं उगते और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देती हैं और इस पूजा में छठी माता से परिवार की सुख-समृद्धि औऱ कल्याण की प्रार्थना करती हैं।

छठ महापर्व का संदेश

छठ पूजा का पर्व सिर्फ धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि अनुशासन, स्वच्छता, प्रकृति के सम्मान और परिवार के साथ मिलकर परंपराओं को निभाने का त्योहार है। छठ माता की पूजा-आराधना मातृत्व, श्रद्धा और संतान के प्रति प्रेम का प्रतीक मानी जाती है।

प्रमुख खबरें

Adani Energy Solutions ने 3,050 करोड़ में खरीदी IntelliSmart, पूरा किया अधिग्रहण

गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

UP Assembly Elections से पहले BJP का बड़ा मंथन: वोटर लिस्ट में सुधार को लेकर लखनऊ में अहम बैठक, CM योगी और पंकज चौधरी करेंगे रणनीति पर चर्चा

MK Sons Fine Jewels के 15.44 लाख शेयर खरीदे, Manuja Gautam Shroff ने 26 करोड़ रुपये लगाए