Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष

Chhath Puja
AI Image

छठ पूजा में सूर्य देव के साथ पूजी जाने वाली छठी माता को ब्रह्माजी की मानस पुत्री और देवी पार्वती का अंश माना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार वह महारथी कर्ण की पत्नी और सूर्य देव की वधू हैं। राजा प्रियव्रत के मृत पुत्र को जीवनदान देने वाली देवी है।

भारत के प्रमुख पर्वों में से एक छठ पूजा का पर्व सूर्य देव और उनकी बहन छठी माता को समर्पित है। यह पर्व खासकर झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश और नेपाल में बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर छठी मईया कौन हैं और वह किसकी बहू, बेटी और पत्नी हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको छठ पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा और मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं।

किसकी बेटी हैं छठी मइया

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक छठी माता यानी की षष्ठी देवी ब्रह्माजी की मानस पुत्री मानी जाती है। छठी माता सृष्टि की रचना के समय प्रकट हुई थीं और उनको संतान की रक्षक देवी के रूप में पूजा जाता है। उनको बच्चों को संरक्षिका भी कहा जाता है। देवी षष्ठी को देवी पार्वती के अंश से उत्पन्न माना गया है। इसलिए कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पूजा-उपासना की जाती है। यही वजह है कि इस दिन को छठ पर्व के तौर पर मनाया जाता है। वहीं प्यार से इनको छठी मईया कहा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Bihar के Siwan में स्थित Bhaiya Bahini Mandir में नहीं है मूर्ति, होती है भाई बहन की पूजा

छठ माता की कहानी

छठी माता से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। जिनमें से सबसे फेमस कथा राजा प्रियव्रत और उनकी पत्नी मालिनी से संबंधित है। बताया जाता है कि राजा प्रियव्रत के कोई संतान नहीं थी। संतान की कामना में उन्होंने महर्षि कश्यप की सलाह पर पुत्रेष्ठि यज्ञ कराया था। जिसके बाद उनको पुत्र की प्राप्ति हुई, लेकिन वह मृत पैदा हुआ। ऐसे में शोक में डूबे राजा ने अपने प्राण त्यागने का निश्चय किया और तभी देवी षष्ठी प्रकट हुईं। देवी ने कहा कि वह संतान की अधिष्ठात्री देवी हैं और उनके पुत्र को जीवन दे रही हैं। देवी के आशीष से पुत्र जीवित हो उठा। तभी से देवी षष्ठी की पूजा का प्रचलन शुरू हो गया। जोकि आगे चलकर छठ पूजा के रूप में प्रसिद्ध हुई।

किसकी बहू हैं छठी मैया

कुछ कथाओं के मुताबिक छठी माता को सूर्य देव की बहू माना जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने सूर्य देव के पुत्र कर्ण से विवाह किया था। महारथी कर्ण महाभारत के महान योद्धा और सूर्य पुत्र माने जाते हैं। इसलिए इस पर्व में महिलाएं सूर्य देव और छठी माता की पूजा-उपासना करती हैं। यह पर्व सूर्य उपासना और मातृत्व के आशीर्वाद का प्रतीक होता है।

जानें किसकी पत्नी हैं छठी मईया

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक  छठी मईया कर्दम ऋषि की पत्नी देवी संकल्पा मानी जाती हैं। तो वहीं कुछ ग्रंथों में उनको कार्तिकेय की माता देवी षष्ठी भी कहा जाता है। वह शक्ति का अंश हैं और मातृत्व की देवी हैं। छठ पूजा के समय व्रती महिलाएं संतान की सुख-समृद्धि, लंबी उम्र और परिवार की भलाई के लिए छठी माता को प्रसन्न करती हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़