चीन ने अमेरिका पर लगाया मानवीय त्रासदियां खड़ी करने का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2021

बीजिंग। चीन ने अमेरिका पर दूसरे देशों में सैन्य हस्तक्षेप के जरिये मानवीय त्रासदियां खड़ी करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को चीन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार सरकार द्वारा समर्थित चाइना सोसाइटी फॉर ह्यूमन राइट्स स्टडीज़ की रिपोर्ट में कहा गया है मानवीय हस्तक्षेप के नाम पर दूसरे देशों में छेड़े गए युद्धों के चलते बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं।

इसे भी पढ़ें: गोलीबारी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कई कदमों की घोषणा कर सकते हैं बाइडन

गतिरोध, शरणार्थी संकट, सामाजिक अशांति और पारिस्थितिक संकट पैदा हुआ है। साथ ही इनके चलते लोगों को मनोवैज्ञानिक आघात और अन्य सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ा है। शिन्हुआ ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, सैन्य कार्रवाई से पैदा हुआ मानवीय संकट अमेरिका की वर्चस्ववादी मानसिकता की उपज है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि अमेरिका अपने स्वार्थों से प्रेरित वर्चस्ववादी मानसिकता को त्याग देता तो इन त्रासदियों से बचा जा सकता था।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख