गीदड़ भभकी से बाज नहीं आ रहा चीन, कर रहा भारत को डराने की नाकाम कोशिश

By अंकित सिंह | Jun 20, 2020

सीमा पर जारी तनाव के बीच चीन अपनी गीदड़ भभकी से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारत को धमकी देने की कोशिश कर रहा है। इतना ही नहीं, चीन का सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स लगातार भारत के खिलाफ ट्वीट के जरिए आग उगल रहा है। ग्लोबल टाइम्स दोनों देशों के सेनाओं के बीच एलएसी पर हुई झड़प के बाद लगातार भारत के खिलाफ साजिशें रच रहा है। इतना ही नहीं, ग्लोबल टाइम्स चीनी सैनिकों के अभ्यास और उनके सैन्य तैयारियों को लेकर भी लगातार ट्वीट कर रहा है। इसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ भारत को डराना है। ग्लोबल टाइम्स लगातार यह दावा कर रहा है कि भारत के साथ सीमा पर तनाव को देखते हुए चीन अपनी सैन्य तैयारियां शुरू कर चुका है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक चीन बॉर्डर पर सैनिक क्षमता तेजी से बढ़ा रहा है और सेना पूरी तरीके से मुस्तैद है।

इसे भी पढ़ें: नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- फौज का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं कुछ नेता

इन तस्वीरों से यह भी साफ हो रहा है कि चीन ने उत्तर पूर्वी लद्दाख में गलवान नदी के बहाव को प्रभावित करने या उसमें अवरोध पैदा करने की कोशिश कर रहा है। खास बात यह भी है कि चीन ऐसा उस जगह पर कर रहा है जो कि भारत चीन सैनिकों की खूनी झड़प वाली जगह से बमुश्किल से 1 किलोमीटर दूर भी नहीं है। चीन पानी का बहाव रोकने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहा है। तस्वीरों में गलवान नदी के किनारे काफी सारे ट्रक, सैन्य परिवहन और बुलडोजर दिखाई दे रहे है। इसके अलावा चीन सीमा पर अपने सड़क को चौड़ा कर रहा है। नदी पर पुल बनाने के संकेत भी दे रहा है। एलएसी के 2 किलोमीटर के भीतर गलवान घाटी में भारतीय सेना के ट्रक भी दिखाई दे रहे है जो कि गलवान नदी के उस हिस्से में खड़े हैं जो सुखा हुआ है।

प्रमुख खबरें

चोट के कारण भारत दौरे से बाहर हुए Will ORourke, New Zealand को लगा झटका

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन