चीन ने भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी नए कमांडर को सौंपी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2020

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चुनौती भरी सीमाओं पर तैनात जवानों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी विशेष रूप से सेना के नए कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल शू किलिंग को सौंपी है। वह भारत चीन सीमा के लिए जिम्मेदार वेस्टर्न थियेटर कमान की अगुवाई करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। जनरल शू की नियुक्ति की घोषणा भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जारी गतिरोध के बीच ही पांच जून को हुई थी। हांगकांग आधारित साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक, जनरल शू को वेस्टर्न थियेटर कमान के बलों का जायजा लेने के लिए भेजा गया है, जहां भारत-चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर गतिरोध जारी है। 

प्रमुख खबरें

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय

West Bengal bypoll: नंदीग्राम में BJP की हासिरानी रथ 49922 वोटों से आगे

नरेंद्र मोदी ने आपातकाल...दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द होने पर भड़के अभिजीत दीपके, सौरव दास बोले- बादशाह इतना डर गए हैं कि...