चीन करेगा सारे प्रोजेक्ट कैंसिल? शहबाज का सिर चकराया, मोदी-ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ क्या खेल कर दिया

By अभिनय आकाश | May 14, 2025

बिना मारे पाकिस्तान अब बुरी मौत मर रहा है। जो उसके दोस्त चीन और अमेरिका थे। उन्होंने भी पाकिस्तान के साथ चाल खेलनी शुरू कर दी है। दरअसल, अभी सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान की तरफ से लगातार किया जा रहा था। भारतीय सीमा में ड्रोन दागे जा रहे थे। वही भारत की तरफ से पाकिस्तान को मुंह तोड़ ही नहीं ताबड़तोड़ तरीके से जवाब भी दिया जा रहा था। इसी बीच में डोनाल्ड की एंट्री हुई। ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने दोनों देशों को व्यापार रोकने की धमकी दी। जिसके बाद पाकिस्तान ने तुरंत ही सीजफायर लागू कर दिया। हालांकि भारत ने ट्रंप के व्यापार रोकने वाली धमकी के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। वहीं शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट करते हुए बस ट्रंप को शुक्रिया कहा। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब आका चीन के प्रोपेगैंडा पर भारत का प्रहार, ग्लोबल टाइम्स का 'एक्स' अकाउंट ब्लॉक

जो लोग पाकिस्तान की मदद करते आ रहे थे वे अब उसे धमका रहे हैं। इससे शहबाज शरीफ से लेकर असिम मुनीर तक की हालत टाइट हो गई है। एक तरफ पाकिस्तान से तरह तरह की खबरे सामने आ रह है। रेडिएशन की वजह से मौतों की अपुष्ट रिपोर्ट आ रही है। सोशल मीडिया पर तमाम तरह के ट्वीट्स में दावे किए जा रहे हैं। एक तरफ हाहाकार मचा हुआ है। न्यूक्लियर बम को लेकर तरह तरह की खबर सामने आ रही है। दूसरी तरफ बीएलए ने भी पाकिस्तान को परेशान कर रखा है। बलूच लिबरेशन आर्मी लगातार पाकिस्तान पर हमले कर आगे बढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: हमारी ट्रेनिंग का अभिन्न अंग है इस्लाम, हमारा काम है जिहाद, पाकिस्तानी सेना के DG ISPR का खतरनाक वीडियो वायरल

बलूचिस्तान की आजादी को लेकर बीएलए संघर्ष कर रही है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने पाकिस्तानी सेना और पुलिस के 39 ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। बीएलए ने अपने हमलों में स्थानीय पुलिस स्टेशनों, पुलिस काफिलों और अन्य राज्य मार्गों के साथ साथ बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचाने का दावा किया है। बीएलए ने पंजगूर और होसाब में पुलिस स्टेशनों सहित सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है और पुलिस के हथियार जब्त कर लेने का दावा किया है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 288 भारतीय लापता, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत