India की 'मेक इन इंडिया' पॉलिसी पर China का वार, EV PLI Scheme के खिलाफ WTO पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2026

भारत की वाहन, बैटरी, ईवी के लिए प्रोत्साहन योजनाओं के खिलाफ चीन ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अपील की है। इसके लिए चीन ने डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटान निकाय से समिति गठित करने का अनुरोध किया है।

चीन ने आरोप लगाया कि इन नीतियों में उसके साथ भेदभाव किया गया है। डब्ल्यूटीओ को भेजे एक पत्र में चीन ने कहा है कि आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए 25 नवंबर, 2025 और छह जनवरी, 2026 को परामर्श किया गया था, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इस पत्र में आगे कहा गया, इसलिए चीन विवाद निपटान निकाय से इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित करने का अनुरोध करता है। चीन ने यह भी मांग की है कि इस अनुरोध को विवाद निपटान निकाय की अगली बैठक के एजेंडे में रखा जाए, जो 27 जनवरी को जिनेवा में होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter