चीन ने थियानमेन चौक नरसंहार की घटना पर पोम्पिओ की प्रतिक्रिया की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2019

वॉशिंगटन। चीन ने थियानमेन चौक नरसंहार की घटना पर अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका उसकी प्रणाली पर हमला कर रहा है और उसकी नीतियों को बदनाम कर रहा है। वॉशिंगटन में चीन के दूतावास के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि जो कोई भी ‘‘चीनी लोगों को परेशान करने की’’ कोशिश करेगा ‘‘वह राख हो जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: थियानमेन की 30 वीं वर्षगांठ पर बीजिंग में चुप्पी का माहौल, सुरक्षा के किए गए कड़े प्रबंध

पोम्पिओ ने थियानमेन चौक नरसंहार के 30 साल पूरे होने के अवसर पर कहा था कि हम चीन सरकार से अपील करते हैं कि वह मारे गए या लापता लोगों के संबंध में पूरी सार्वजनिक जवाबदेही दे ताकि इतिहास के उस काले अध्याय के पीड़ितों को ढाढ़स बंध सके। इस प्रकार का कदम मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता के प्रति सम्मान की कम्युनिस्ट पार्टी की इच्छा को दर्शाएगा।

इसे भी पढ़ें: चीन ने श्रीलंका पर लगे अपने यात्रा प्रतिबंध को हटाया

ऐसा बताया जाता है कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के विरोध और लोकतंत्र के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की कार्रवाई में चार जून 1989 को बीजिंग के थियानमेन चौक में और उसके आस पास सैकड़ों प्रदर्शनकारी मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज