चीन ने 2022 के लिए GDP लक्ष्य घटाकर 5.5% किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2022

बीजिंग, चीन ने शनिवार को इस साल के लिए अपने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लक्ष्य पिछले साल के 6.1 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। प्रधानमंत्री ली केकियांग ने शनिवार को जीडीपी के नए लक्ष्य की घोषणा देश की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) को प्रस्तुत अपनी कार्य रिपोर्ट में की। चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

चीन की अर्थव्यवस्था वर्ष 2021 में 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़कर लगभग 18 खरब (ट्रिलियन) अमेरिकी डॉलर हो गई है। विकास की गति 2021 में सरकार के छह प्रतिशत से अधिक के लक्ष्य से काफी ऊपर रही थी। एनपीसी को प्रस्तुत अपनी कार्य रिपोर्ट में प्रधानमंती ने कहा कि चीन की 2022 में 1.1 करोड़ से अधिक नई नौकरियों का सृजन करने की योजना है।

प्रमुख खबरें

OpenAI CEO Sam Altman का धन्यवाद या खतरे की घंटी? Tech Jobs के Future पर उठे सवाल

KKR का Electric Bus सेक्टर में बड़ा दांव, 31 करोड़ डॉलर के Investment से बदलेगी तस्वीर

R Ashwin ने अचानक Retirement पर तोड़ी चुप्पी, Team India और Gambhir को लेकर खोले कई राज।

Africa Cup में मचा बवाल, मैदान छोड़ने पर Senegal से छिना खिताब, Morocco बना नया Champion