चीन का खतरनाक प्लान देख दुनिया हैरान, अपनी किलर रोबोट सेना को भारतीय सीमा के पास किया तैनात

By अभिनय आकाश | Dec 31, 2021

एक समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के मामले में अमेरिका की बढ़त किसी दूसरे देश की पहुंच से बाहर मानी जाती थी। चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तेजी से काम कर रहा है। चीन ने इसके सहारे वो करने की तैयारी में है जिसके लिए अमेरिका और रूस ट्रायल मोड में ही हैं। अक्‍साई चिन की जमा देने वाली ठंड, बर्फीले माहौल और कम ऑक्‍सीजन का मुकाबला करने के लिए चीन को अब मशीन और तकनीक का सहारा लेना पड़ रहा है। नई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि चीन स्थिति को बढ़ाने के लिए मशीन गन से चलने वाले रोबोटों को सीमा पर भेज रहा है। भारतीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हथियारों और आपूर्ति दोनों को ले जाने में सक्षम दर्जनों स्वायत्त वाहनों को तिब्बत भेजा जा रहा है। इनमें से ज्‍यादातर को भारत से लगती एलएसी पर तैनात किया गया है। इसी इलाके में भारत और चीन के 50-50 हजार सैनिक आमने-सामने तैनात हैं।

फाइटर जेट उड़ाने वाले रोबट की टेस्टिंग

बीते दिनों चीन की जे-16 फ्लैंकर लड़ाकू विमान को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। जिसके बाद ये जानकारी सामने आई थी।  चीन द्वारा फाइटर जेट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की टेस्टिंग किया गया था। इस बात के कयास पिछले कुछ दिनों से लगातार लगाए जा रहे थे। लेकिन बाद में इसकी पुष्टि होती नजर आई। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि चीन जे-16 लड़ाकू विमान को किसी मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) की तरह इस्तेमाल करने में सक्षम है। जिसमें पायलट की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे युद्ध के दौरान पायलटों की जान का खतरा कम हो जाएगा। इसके अलावा इससे हवाई क्षमता में भी भारी बढ़ोतरी होगी।  

प्रमुख खबरें

अंकित बालियान हत्याकांड: जयंत चौधरी ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, प्रशासन की कार्रवाई पर जताया भरोसा

अमेरिकी US Dollar के मुकाबले शुरुआती गिरावट से उबरकर 26 पैसे चढ़ा Rupee, 95.17 के स्तर पर बंद

अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हुई

Fashion Tips: मानसून में बोरिंग लुक को कहें अलविदा, इन Wrap Dresses से खुद को दें Elegant मेकओवर