चीन ने भारत-जापान से पाइरिडिन के आयात पर डंपिंगरोधी शुल्क हटाया, जानें क्या है पाइरिडिन?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2019

बीजिंग। चीन ने भारत और जापान से पाइरिडिन के आयात पर छह साल से लगे डंपिंगरोधी शुल्क को समाप्त करने की बुधवार को घोषणा की। चीन के घरेलू उत्पादकों ने इन शुल्कों की पुनर्जांच को बंद करने का सरकार से आग्रह किया था। पाइरिडिन का इस्तेमाल कीटनाशकों, दवाओं, पशु चारा समेत अन्य रसायनों के उत्पादन में किया जाता है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि पाइरिडिन के आयात पर लगे ये शुल्क बृहस्पतिवार से समाप्त हो जाएंगे। चीन ने भारत और जापान से पाइरिडिन के आयात पर 21 नवंबर 2013 को डंपिंगरोधी शुल्क लगाया था।

इसे भी पढ़ें: व्यापार युद्ध: ट्रंप ने कहा, अगर समझौता नहीं हुआ तो चीन पर लगाएंगे शुल्क

सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, स्थानीय उत्पादकों के आवेदन पर सरकार ने पिछले साल 21 नवंबर को डंपिंगरोधी शुल्क की पुन: जांच शुरू की थी। उत्पादकों ने इस महीने की शुरुआत में एक अन्य आवेदन देकर इस जांच को बंद करने का आग्रह किया था।

प्रमुख खबरें

India-Australia के बीच जो समझौते हुए हैं उससे रक्षा-सुरक्षा का पूरा परिदृश्य ही बदल जायेगा

हिमाचल में Business करना होगा आसान, CM Sukhu ने सिंगल विंडो सिस्टम सुधारने का दिया निर्देश

शरीयत नहीं, संविधान चलेगा... 15 साल की मुस्लिम बच्चियों को ‘शादी लायक’ बताने वालों को Allahabad High Court कोर्ट ने सुनाई खरी खरी

हम भारतीय दूध में चीनी जैसे...PM Modi ने Melbourne में भारतीय समुदाय को दिया दोस्ती का क्रेडिट