रूस को सैन्य या वित्तीय सहायता देने पर चीन को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा: अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2022

वाशिंगटन। अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने रविवार को चेतावनी दी कि रूस को सैन्य या वित्तीय मदद मुहैया करने का फैसला करने पर चीन को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्हाइट हाउस ने कहा है, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति की शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रूस को सहायता करने की स्थिति में चीन पर पड़ने वाले प्रभावों और परिणामों के बारे में विस्तार से बताया।’’ बाइडन ने मास्को को सहायता मुहैया नहीं करने के लिए बीजिंग को मनाने का लेकर चीन के नेता के साथ लंबी वार्ता की।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री केवल दो घंटे सोते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का प्रयास कर रहें : पाटिल

राजदूत ने बीजिंग के बारे में कहा, ‘‘वे असहज स्थिति में हैं।’’ उन्होंने मास्को को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रूस ने यूक्रेन में रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया तो उसे कहीं अधिक अंजाम भुगतने पड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार