प्रधानमंत्री केवल दो घंटे सोते हैं, देश के लिए 24 घंटे जगे रहने का प्रयास कर रहें : पाटिल

Chandrakant Patil

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिये 24 घंटे काम करते रहें।

मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर दिन केवल दो घंटे सोते हैं और वह एक प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ही न पड़े और देश के लिये 24 घंटे काम करते रहें। पाटिल ने हाल ही में कोल्हापुर उत्तर विधानसभा उपचुनाव से पहले कोल्हापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।

इसे भी पढ़ें: युवाओं का मार्गदर्शन करना टीम में बरकरार रखे गये खिलाड़ियों की जिम्मेदारी: पोंटिंग

उन्होंने दावा किया, “पीएम मोदी केवल दो घंटे सोते हैं और हर दिन 22 घंटे काम करते हैं। वह अब प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत न पड़े। पाटिल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री देश के लिए हर मिनट काम करते हैं। भाजपा प्रमुख ने कहा कि मोदी नींद पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वह 24 घंटे जागकर देश के लिए काम कर सकें।

इसे भी पढ़ें: आईसीसी ने बेंगलुरू की पिच को औसत से कमतर आंका

उन्होंने कहा, वह एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री बहुत कुशलता से काम करते हैं और देश में किसी भी पार्टी में होने वाली घटनाओं से अवगत रहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़