चीन के विदेश मंत्री ने ब्लिंकन से की फोन पर बात, कहा- ताइवान मुद्दे में दखल न दें

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2023

चीनी विदेश मंत्री किन गैंग ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन से कहा है कि अमेरिका को सम्मान दिखाना चाहिए और ताइवान मुद्दे के संबंध में चीन के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर देना चाहिए। एक फोन कॉल में चीनी मंत्री ने अमेरिका से चीन से मिलने और मतभेदों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने, संचार और सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: लेह को चीन का हिस्सा दिखाया, उपराष्ट्रपति का ब्लू टिक उड़ाया, कभी ब्राह्मणवादी पितृसत्ता को नष्ट करो वाला पोस्टर लहराया, विवाद और जैक दोनों साथ-साथ चलते हैं

इसके अलावा चीन ने अमेरिका द्वारा उन कंपनियों पर लगाए गए नए प्रतिबंधों की आलोचना की जिनके बारे में माना जाता है कि वे चीन के सैन्य पायलटों को प्रशिक्षण दे रही हैं और हथियार विकास में बीजिंग की मदद कर रही हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने वाशिंगटन से आह्वान किया कि वह उसकी कंपनियों के कामकाज में अड़ंगा लगाने के लिए निर्यात नियंत्रण कदमों का दुरुपयोग बंद करे। 

प्रमुख खबरें

UP Assembly Elections 2027: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक, नितिन नवीन का दावा

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत