Global Times on India: BYD के निवेश को ठुकराने पर बौखला गया चीन, भारत के खिलाफ जिनपिंग के सरकारी भोंपू ने खोला मोर्चा

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2023

चीन की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी को बड़ा झटका लगा है। मोदी सरकार ने चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इसके पीछे की वजह सुरक्षा बताई गई। भारत के इस कदम से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी बौखलाई हुई है। चीन ने पहले अपने विशेष दूत वांग यी के जरिए भारत को संदेश भेजा। लेकिन बात नहीं बनी तो वो अपने सरकारी भोंपू ग्लोबल टाइम्स के माध्यम से जहर उगल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: उप-प्रधानमंत्री हे लिफेंग के इस्लामाबाद पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही हुआ धमाका, पाकिस्तान करेगा हमले के चीन एंगल की जांच

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी ने अपने भारतीय संयुक्त उद्यम भागीदार से कहा है कि वह इलेक्ट्रिक कार फैक्ट्री में 1 बिलियन डॉलर के निवेश को रोक देगा क्योंकि उसके प्रस्ताव को तथाकथित सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए नई दिल्ली से राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण जांच का सामना करना पड़ रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीनी विशेषज्ञ इस घटनाक्रम को भारत में बिगड़ते निवेश माहौल के संकेत के रूप में देखते हैं, जो भारत के आर्थिक विकास को धूमिल कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: बैठकों में भाग लेकर खुफिया जानकारी करो साझा, उइगर शरणार्थियों को इस तरह से ब्लैकमेल कर रहा चीन

चीनी इलेक्ट्रिक कंपनी भारत में तेजी से पैर जमाने की कोशिश में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीवाईडी के अधिकारियों ने मेघा इंजीनियरिंग को बताया कि प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता भारतीय नियामकों द्वारा संयुक्त कारखाना बनाने के दोनों कंपनियों के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद निवेश का पीछा छोड़ना चाहता था। प्रारंभिक समीक्षा के दौरान, वित्त और विदेश मंत्रालय सहित तीन भारतीय मंत्रालयों के अधिकारियों ने चीनी निवेश के बारे में दो भारतीय अधिकारियों द्वारा बताई गई सुरक्षा चिंताओं को उठाया और अपने विरोध का संकेत दिया। विदेशी कंपनियों के भारत में कदम रखने के लिए स्थानीय कंपनियों के साथ करार करना होता है। 

प्रमुख खबरें

Katrina Kaif और Vicky Kaushal ने Diwali पर पहली बार दिखाया बेटे Vihaan का चेहरा

Japan के मध्य हिस्से में 5.7 तीव्रता का Earthquake, Aichi में 20 से ज्यादा घायल

Korean Skincare का Rice Mask दूर करेगा चेहरे की Tanning और Pigmentation

सपा और Congress पर बरसे Yogi Adityanath, लगाया Ayodhya के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप