G20 Summit से पहले चालबाज चीन की 'ग्लोबल' साजिश, अरुणाचल बॉर्डर पर कर दी बड़ी गलती

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2023

एक बार फिर भारत और चीन के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। तीन साल पहले एशिया की दो महाशक्तियां पूर्वी लद्दाख में आमने-सामने आ गई थी। अब एक बार फिर से कुछ इसी तरह की स्थितियां बनती नजर आ रही हैं। चीन अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण को तिब्बत बताता है। भारत ने उसके दावे को खारिज करते हुए बार-बार कहा है कि अरुणाचल प्रदेश उसका हिस्सा है और हमेशा रहेगा। अक्साई चिन जम्मू कश्मीर का हिस्सा है। चीन ने अपना नया ऑफिशियल मैप जारी किया है। चीन द्वारा मैप जारी करते ही विवाद खड़ा हो गया। चीन ने भारत के अरुणाचल प्रदेश, अक्साई चिन, ताइवान और दक्षिण चीन सागर को अपने क्षेत्र में दिखाया। 

इसे भी पढ़ें: अब चीन में दाखिल होने पर नहीं कराना होगा COVID-19 Test, सरकार ने 30 अगस्त से हटाई पाबंदी

सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चीन के मानक मानचित्र का 2023 संस्करण आधिकारिक तौर पर सोमवार को जारी किया गया और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय द्वारा होस्ट की गई मानक मानचित्र सेवा की वेबसाइट पर लॉन्च किया गया। यह मानचित्र चीन और दुनिया के विभिन्न देशों की राष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकन पद्धति के आधार पर संकलित किया गया है। ग्लोबल टाइम्स द्वारा प्रदर्शित मानचित्र में अरुणाचल प्रदेश, जिसे चीन दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करता है, और 1962 के युद्ध में अक्साई चिन पर कब्जा किया गया था। मानचित्र में ताइवान के अलग द्वीप और दक्षिण चीन सागर के एक बड़े हिस्से पर दावा करने वाली नाइन-डैश लाइन पर चीन के दावों को भी शामिल किया गया है। चीन ताइवान को अपनी मुख्य भूमि का हिस्सा होने का दावा करता है और मुख्य भूमि के साथ इसका एकीकरण चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संकल्पित उद्देश्य का हिस्सा है। 

प्रमुख खबरें

Press Council of India में 13 नए सदस्य नामित, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

NTA ने परीक्षा प्रणाली मजबूत करने के लिए नए कार्यालय में चार दिवसीय Chintan Shivir आयोजित किया

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला