चीन ने जताई उम्मीद, भारत-पाक मतभेद सुलझाकर सुधार सकते हैं संबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 17, 2019

बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि भारत और पाकिस्तान उनके मित्रवत पड़ोसी हैं तथा उम्मीद है कि दोनों देश उचित तरीके से मतभेदों को सुलझाकर अपने खटास भरे संबंधों को सुधार सकते हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग की पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दूसरी अनौपचारिक वार्ता के लिए हुई भारत यात्रा के निष्कर्षों पर चीन के आधिकारिक मीडिया को ब्रीफ करते हुए वांग ने भारत-पाक के तनावपूर्ण संबंधों के बीच मोदी-शी की मुलाकात के बारे में बात की।चेन्नई के मामल्लापुरम में 11-12 अक्टूबर को हुई शिखर वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ बीजिंग का दौरा किया था और राष्ट्रपति चिनफिंग से मिलकर कश्मीर मुद्दे पर बात की थी।

वांग ने मंगलवार को कश्मीर मुद्दे का जिक्र किये बिना ब्रीफिंग में कहा कि चिनफिंग ने भारत यात्रा से पहले पाक प्रधानमंत्री खान के साथ अपनी मुलाकात में पाकिस्तानी पक्ष के विचारों और प्रस्तावों को सुना। चिनफिंग और खान की नौ अक्टूबर को हुई मुलाकात के बारे में पहली बार चीन के किसी शीर्ष अधिकारी ने अपना पक्ष रखा है। इस मुलाकात के बाद भारत में चिंताएं पैदा हो गयी थीं। वांग ने कहा कि चेन्नई में चिनफिंग ने कहा कि सभी पक्षों को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना चाहिए और साझा विकास तथा समृद्धि हासिल करनी चाहिए।’’ उन्होंने सतर्कता बरतते हुए कश्मीर मुद्दे का कोई जिक्र नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल और चीन माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से मापने पर हुए राजी

वांग ने कहा कि हाल ही में भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण हुए संबंध और क्षेत्र में अशांति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से गंभीर चिंताएं व्यक्त की गयी हैं। सरकारी शिन्हुआ संवाद समिति ने वांग के हवाले से कहा कि भारत और पाकिस्तान, चीन के मित्रवत पड़ोसी हैं तथा चीनी पक्ष ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश मतभेदों को सही तरीके से संभाल सकते हैं एवं अपने संबंधों में सुधार कर सकते हैं। मोदी-चिनफिंग की मुलाकात के बाद विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा था कि कश्मीर मुद्दा ना तो उठाया गया और ना ही इस पर चर्चा हुई।

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा