चीन, भारत अपने संबंधों में किसी निजी मामले के दखल की अनुमति नहीं दें: राजदूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2019

बीजिंग। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाले दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन भाग लेने के लिए भारत जाने से पहले चीन ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को द्विपक्षीय संबंधों को बाधित करने वाले किसी ‘‘व्यक्तिगत मामले को विशिष्ट समय के दौरान’’ उठाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों पर स्थिर और मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने के लिए और अधिक पहलों को अपनाना होगा।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

भारत के लिए नियुक्त चीन के नए राजदूत सुन वेइदोंग ने कहा कि संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए तैयार दोनों देशों का नेतृत्व दो मजबूत नेताओं के हाथ में है। अपने नये कार्यभार के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले सुन ने शुक्रवार को यहां भारतीय मीडिया से कहा कि पिछले साल वुहान में अपने पहले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शी और मोदी के दिखाए रणनीतिक दिशा-निर्देशों से चीन-भारत संबंधों के ‘‘विकास की बहुत अच्छी और मजबूत गति’’ मिली है।

इसे भी पढ़ें: पोम्पिओ का चीन पर हमला, बताया मानवाधिकारों के मामले में सबसे खराब देश

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल दोनों नेता एक और अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं। मुझे यकीन है, यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जो निश्चित रूप से हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगी।’’ अधिकारियों का कहना है कि शी की भारत यात्रा के लिए बातचीत जारी है, जिसके इस साल अक्टूबर में वाराणसी में होने की उम्मीद है। 

दक्षिण एशिया मामलों के व्यापक अनुभव रखने वाले अनुभवी चीनी राजनयिक सुन हाल तक पाकिस्तान में चीन के राजूदत थे जहां चीन 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से सभी मौसमों में काम करने में सक्षम चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। इस गलियारे को पर भारत को आपत्ति है क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है।

प्रमुख खबरें

President Murmu के Ayodhya दौरे से पहले एक्शन में CM Yogi, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Congress में एकता नहीं, Speaker Om Birla के खिलाफ प्रस्ताव गिरने पर Giriraj Singh का तंज

Middle East Crisis पर Modi सरकार का एक्शन, अमित शाह की अगुवाई में बना High-Level पैनल

Shubman Gill को क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को मिलेगा BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड