अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

us-sanctions-ban-on-iran-s-nuclear-program
[email protected] । Jul 19 2019 12:40PM

अमेरिका ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम से जुड़े 12 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को बताया कि ईरान, बेल्जियम और चीन में स्थित संस्थाएं और व्यक्ति ईरान सेंट्रीफ्यूग प्रोलिफरेशन कंपनी की परमाणु प्रसार संवदेनशील गतिविधियों से जुड़े हैं।

वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम से जुड़े 12 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बृहस्पतिवार को बताया कि ईरान, बेल्जियम और चीन में स्थित संस्थाएं और व्यक्ति ईरान सेंट्रीफ्यूग प्रोलिफरेशन कंपनी की परमाणु प्रसार संवदेनशील गतिविधियों से जुड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: कभी देखा है अपने ही देश में श्वेतों और अश्वेतों के बीच खाई चौड़ा करने वाला राष्ट्रपति

पोम्पिओ ने बताया कि प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में इनकी संपत्तियां कुर्क कर ली जाएंगी, प्रतिबंधित लोगों तथा संस्थाओं को देश की वित्तीय व्यवस्था में भागीदारी नहीं दी जाएगी और इन्हें जनसंहार करने वाले हथियारों के प्रसारणकर्ता की सूची में डाला जाएगा।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए पाक पर दबाव बनाए रखा: भारतीय राजदूत

विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका, ईरान के यूरेनियम का भंडार बढ़ाने और 3.67 प्रतिशत से अधिक यूरेनियम का संवर्धन करने समेत संवेदनशील परमाणु गतिविधियों के हाल के विस्तार की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास इस समय अपने परमाणु कार्यक्रम का विस्तार करने की कोई विश्वसनीय वजह नहीं है। इसके पीछे एक ही वजह हो सकती है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को ‘‘धमकाना’’ चाहता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़