16 भूमिगत आईसीबीएम साइलो का निर्माण कर रहा है चीन, अमेरिका ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने उपग्रह से ली गईं चीनी मिसाइल प्रक्षेपण क्षेत्र में हालिया निर्माण की तस्वीरों के विश्लेषण के आधार पर कहा कि चीन संभवत: 16 नए भूमिगत अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) साइलो का निर्माण कर रहा है। अमेरिकी, रूसी और चीनी परमाणु ताकत पर लंबे समय से नजर रख रहे हैंस क्रिस्टेनसन ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि चीन भूमिगत साइलो से नई परमाणु मिसाइलों के प्रक्षेपण की क्षमता विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, ताकि वह कोई परमारणु हमला होने की स्थिति में फौरन कार्रवाई करने की अपनी क्षमता में सुधार कर सके। क्रिस्टेनसन ने कहा कि तस्वीरें संकेत देती है कि चीन ‘‘अमेरिका से संभवत: बढ़ते खतरे का मुकाबला करने की तैयारी’’ कर रहा है। अमेरिका अपने नए परमाणु शस्त्रागार के निर्माण के लिए आगामी दो दशक में सैकड़ों अरबों डॉलर खर्च को न्यायोचित ठहराने के लिए चीन के परमाणु आधुनिकीकरण का हवाला देता रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi में CJP Protest से पहले पाबंदियों पर Chirag Paswan बोले, युवाओं को कोई नहीं रोक सकता

उपचुनाव में BJP की जीत पर PM Modi का बड़ा बयान: जनता ने Governance मॉडल पर लगाई मुहर

Stree 3 के लिए करना होगा इंतजार! Rajkummar Rao ने बताया कब शुरू होगी शूटिंग

Arvind Kejriwal ने गोवा के लिए 6 गारंटी का किया ऐलान, 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा