अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा ड्रैगन, दक्षिण चीन सागर में एक द्वीप पर कर रहा कब्जा

By अनुराग गुुप्ता | Sep 10, 2021

बीजिंग। दक्षिण चीन सागार में अमेरिका की मौजदूगी से घबराकर चीन ने एक नापाक चाल चलते हुए एक द्वीप पर कब्जा करने की कोशिशें शुरू कर दी है। चीन की नौसेना के मुताबिक वह गुरुवार और शुक्रवार को युद्धाभ्यास के लिए लेइझोउ प्रायद्वीप के पश्चिमी समुद्री इलाके में घेराबंदी कर रही है। 

अंग्रेजी समाचार पत्र 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक  चीनी नौसेना ने वूझिशान ट्रांसपोर्ट शिप, एक टैंक और दो हेलिकॉप्‍टरों इत्यादि की मदद से युद्धाभ्‍यास को अंजाम दिया। रिपोर्ट ने चीनी मीडिया के हवाले से बताया कि चीन के सैनिक एक अज्ञात द्वीप पर हेलिकॉप्‍टर और जहाज से उतारे गए। 

चीन ने पहले दावा किया था कि अमेरिकी नौसेना के यूएसएस बेनफोल्ड ने मेइजी रीफ से सटे क्षेत्रों में घुसपैठ की थी। हालांकि चीन ने उन्हें पीछे धकेल दिया।

अमेरिका ने चीन के दावे का किया खंडन

अमेरिकी नौसेना के 7वें बेड़े ने चीन के दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यूएसएस बेनफोल्ड ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार नेविगेशन ऑपरेशन की स्वतंत्रता का संचालन किया और उसे जारी रखा है।  

इसे भी पढ़ें: विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन ने शुरू किया पांच दिनों का नौसैनिक अभ्यास! 

चीन ने तैनात किए लड़ाकू विमान

चीन ने अमेरिका का रोकने के लिए लड़ाकू विमानों की तैनाती की है। जिसके बाद दोनों देशों के बीच में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। चीन ने कहा कि वैश्विक शांति के लिए अमेरिका काफी ज्यादा विध्वंसक है।

दक्षिण चीन सागर को गंदा कर रहा चीन

हाल ही में एक खबर सामने आई थी कि चीन दक्षिण चीन सागर को गंदा कर रहा है। जिसकी वजह से बड़े पैमाने पर समुद्र की मछलियां विलुप्त होने की कगार पर हैं। दरअसल, चीन ने दक्षिण चीन सागर को मानव मल से गंदा करने का काम किया है। एक अमेरिकी विशेषज्ञ ने दावा किया था कि चीनी जहाज दक्षिण चीन सागर में मानव के मल को फेंकने में जुटा है। 

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन