US China Tariff War: ट्रंप के आगे झुकने को तैयार नहीं चीन, टैरिफ बढ़ाकर 125% किया

By अभिनय आकाश | Apr 11, 2025

ट्रम्प द्वारा चीनी आयात पर शुल्क में भारी वृद्धि की घोषणा करने के तुरंत बाद चीन ने अमेरिकी वस्तुओं पर टैरिफ को 84 प्रतिशत से बढ़ाकर 125 प्रतिशत करने की घोषणा कर दी है। राष्ट्रपति डोनाल़्ड ट्रंप ने भी टैरिफ को 145 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया। हालांकि, इसने यह भी कहा कि यह आगे कोई जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने चीनी वित्त मंत्रालय के हवाले से कहा, "चीन पर असामान्य रूप से उच्च टैरिफ लगाने वाला अमेरिकी गंभीर रूप से अंतर्राष्ट्रीय और आर्थिक व्यापार नियमों, बुनियादी आर्थिक कानूनों और सामान्य ज्ञान का उल्लंघन करता है और पूरी तरह से एकतरफा बदमाशी और जबरदस्ती है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका-चाइना में बढ़ी तनातनी तो Gold के भी बढ़े दाम, ये हुई सोने की कीमत

इससे पहले, चीन ने गुरुवार से अमेरिकी वस्तुओं पर 84 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया, जो पहले घोषित 34 प्रतिशत से अधिक था। चीन ने विश्व व्यापार संगठन में एक नई शिकायत भी दर्ज की, जिसमें कहा गया कि अमेरिकी टैरिफ वैश्विक व्यापार स्थिरता को खतरा पहुंचाते हैं। इसके अलावा, चीन ने ट्रम्प द्वारा की गई कार्रवाइयों के जवाब में 12 अमेरिकी कंपनियों को अपनी निर्यात नियंत्रण सूची में जोड़ा और छह अन्य को अपनी अविश्वसनीय संस्थाओं की सूची में रखा। 

प्रमुख खबरें

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा