चीन एक तरफा प्रतिबंध और ताइवान पर दोहरे मापदंडों का विरोध करता है: वांग ने जयशंकर से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

के जे एम वर्मा बीजिंग| चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ बाली में बृहस्पतिवार को मुलाकात के दौरान कहा कि चीन यूक्रेन संकट के बहाने से अमेरिका और यूरोपीय संघ द्वारा उनके देश एवं रूस पर एक तरफा प्रतिबंध लगाने और ताइवान के मुद्दे पर ‘दोहरे मापदंड’ अपनाने का विरोध करता है।

ज़ाहिर तौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और पश्चिमी देशों के संदर्भ में वांग ने कहा कि कुछ देश यूक्रेन मुद्दे पर संप्रभुता के सिद्धांत पर ज़ोर देते हैं, लेकिन ताइवान के मुद्दे पर चीन की संप्रभुता और एक-चीन सिद्धांत को चुनौती देते रहते हैं और यहां तक कि जानबूझकर ताइवान जलडमरूमध्य में तनाव पैदा करते हैं, जो स्पष्ट रूप से दोहरा मापदंड है। चीन स्वशासित ताइवान को मुख्य भूमि का हिस्सा बताता है और उसका उसे अपने में मिलाने का सकंल्प है।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक, वांग ने कहा कि चीन यूक्रेन संकट को ताइवान के साथ तुलना की किसी भी कोशिश को खारिज करता है और चीन अपने मूल हितों का दृढता से बचाव करेगा। नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यूक्रेन का कोई ज़िक्र नहीं है।

बयान में सिर्फ इतना कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने “अन्य क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर विचारों का आदान-प्रदान भी किया है।

प्रमुख खबरें

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अब Cab Booking से पहले नहीं मांग सकेंगे Tip, Ministry ने कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

Bihar में फिर दौड़ेगी Sugar Mill की चाशनी, सुधा की तर्ज पर Vegfed Booth भी खुलेंगे

Airtel Mobile Recharge Shock: एयरटेल ने प्रीपेड प्लान के ढांचे में किया बड़ा बदलाव, 16% तक बढ़ी कीमतें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure